बरहट: बरहट गांव में बिच्छू ने एक युवक को काटा, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Barhat, Jamui | Jul 8, 2024 बरहट गांव में एक युवक को बिच्छू ने काट लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बरहट निवासी कार्तिक तूरी का पुत्र महेश तूरी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया की वह अपने घर में सोया हुआ था। तभी एक बिच्छू उसके जांघ पर काट लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे सदर अस्पताल लाया गया।