अकबरपुर: अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा के सफल आयोजन के लिए की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में माती कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।