Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

सिलेंडर ब्लास्ट से दहला शिवहर, 6 घर जलकर राख,दो लोगों की स्थिति गंभीर शिवहर। जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के छपरा सिरहा टोला में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि लगभग छह घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक घर में अचानक गैस सिलेंडर से तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही देर में आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को घरों से निकलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक छह घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे! पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्थिति को नियंत्रित कराया तथा आग बुझाने के कार्य में सहयोग किया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है तथा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Tariani Chowk, Sheohar | Jun 29, 2026

MORE NEWS