होशंगाबाद नगर: नाहरकोला दोहरे हत्याकांड: पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया नाहरकोला में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में दो लोगों की हत्या और पुलिस आरक्षक पर हमले के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी लोकेश कीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल की रात शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।