शाजापुर: एबी रोड स्थित निजी गार्डन में भारतीय किसान संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ आयोजित
शाजापुर। भारतीय किसान संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार को एबी रोड स्थित निजी गार्डन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में शाजापुर जिले की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।