शाजापुर: जनपद पंचायत के सामने सड़क किनारे मिट्टी धसने से कार फंसी,सीवरेज मरम्मत में की गई खानापूर्ति से कभी भी हो सकता बड़ा हादसा
शाजापुर शहर में शुक्रवार रात को जनपद पंचायत के सामने एबी रोड पर सड़क किनारे की मिट्टी धंसने के कारण से एक कार इसमें फंस गई। चालक ने काफी देर तक मशक्कत कि उसके बाद कार बाहर निकल गई। दरअसल सीवरेज का काम कर रही पी दास इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा लाइन डाली गई थी, लेकिन ठीक से भराव नहीं किया। इस कारण वाहन निकलने पर सड़क धंस रही है।शुक्रवार रात को भी यही हुआ।