शाजापुर: शाजापुर के किला रोड पर आवारा सांडों में हुई लड़ाई, सड़क किनारे खड़े कई दो-पहिया वाहन हुए क्षतिग्रस्त
शाजापुर के किला रोड पर दो आवारा सांड आपस में लड़ लिए। इस दाैरान सांड दोपहिया वाहन के ऊपर भी गिर गए। जिससे दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सांडों की लड़ाई के कारण किला रोड पर काफी देर तक दहशत का माहाैल रहा। उल्लेखनीय है कि शाजापुर शहर में बड़ी संख्या में आवारा मवेशी हैं। यह सड़कों पर ही जमे रहते हैं। इनके कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं।