शाजापुर: कल शाजापुर आएंगे मुख्यमंत्री, शासकीय अस्पताल बिल्डिंग का करेंगे लोकार्पण, तैयारी जोरों पर
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कल शाजापुर आएंगे। वह यहां पर शासकीय अस्पताल बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला अस्पताल परिसर में तैयारी की जा रही है और स्टाफ को भी अलर्ट किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और उनकी देखरेख में ही कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।