शाजापुर: श्रावण की महाशिवरात्रि पर लोगो ने चीलर नदी में किया पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन, घाट पर लगी भारी भीड़
श्रावण की शिवरात्रि पर महारूद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का भी निर्माण किया था। जिसका अभिषेक और पूजन श्रद्धालुओं द्वारा पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा ऑनलाईन बताई गई विधि से की गई। इसके बाद उनके बताए अनुसार किसी ने अपने घरों में शिवलिंग का विधि-विधान से विसर्जन किया तो वही बड़ी संख्या में महिलाएं शुक्रवार रात चीलर नदी घाट पर भी पहुंची।