रहुई: रहुई में सोमवार से पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा
Rahui, Nalanda | Nov 10, 2024 रहुई प्रखंड में पैक्स चुनाव का नामांकन 11 नवंबर यानी सोमवार से शुरू होगा। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। जहां सोमवार को प्रत्याशी प्रखंड कार्यालय रहुई में आकर नामांकन पर्चा दाखिल कर सकते हैं। नामांकन को लेकर प्रत्याशी काफी उत्साहित हैं। सोमवार यानि 11 नवंबर से प्रारंभ होकर बुधवार यानी 13 नवंबर तक नामांकन पर्चा भरने का अंतिम तिथि निर्धारित की।