लोहरदगा: लोहरदगा में स्वीप कोषांग का मतदाता जागरूकता अभियान, 23 फरवरी के मतदान के लिए दिलाई गई प्रतिज्ञा
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित स्वीप कोषांग द्वारा शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे लोहरदगा शहरी क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सरना टोली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, रघुनंदन लेन एवं नाई टोली में पहुंचकर स्थानीय मतदाताओं से संवाद स्थापित किया।