लोहरदगा: धूल से परेशान ग्रामीणों ने एनएच-143ए पर लगाया बैरियर, निर्माणाधीन बाईपास सड़क पर किया जाम
कैमो गांव में डस्ट डम्पिंग और पानी पटवन की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरे लोहरदगा। लोहरदगा बाईपास एनएच-143ए पर हिरही से अरु तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण उड़ रही धूल और डस्ट डम्पिंग से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सदर प्रखंड के कैमो गांव में सड़क जाम कर दिया।