लोहरदगा: लोहरदगा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 1 से 23 तक के 102 पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, गतिविधियां तेज
लोहरदगा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से शनिवार अपराह्न लगभग 3 बजे मीडिया को जानकारी दी गई कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत 7 फरवरी 2026 को वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के बीच प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार वार्ड 1 से वार्ड 23 तक कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।