अशोक नगर: कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई में महिला हुई बेहोश प्लॉट की लड़ाई में 4 साल से भटक रही फरियादी, अस्पताल पहुंचाना पड़ा
अशोकनगर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को दोपहर 1 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आवेदन देने के लिए लाइन में खड़ी विद्या बाई अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें संभाला, एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। होश में आने पर महिला ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से अपने प्लॉट के नामांतरण के लिए परेशान है।