गया टाउन सीडी ब्लॉक: व्यवहार न्यायालय ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को सुनाई 14 साल की सजा
गया जी व्यवहार न्यायालय में आज दिनांक 7 जुलाई मंगलवार को लड़की से दुष्कर्म करने के एक मामले में अदालत ने मंगलवार को दोषी अभियुक्त को 14 साल की सजा सुनाई। साथ ही साथ 25 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया। अनुसूचित जाति व जनजाति अदालत के विशेष न्यायाधीश अभिषेक कुमार भान ने यह सजा सुनाई। इसकी जानकारी आज दिनांक 7 जुलाई मंगलवार की शाम 5 बजे दी गई है।