देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार ईनामी अभियुक्ता को देहरादून लाया, मामला फर्जी रजिस्ट्री का है
देहरादून कि नगर कोतवाली पुलिस 10 हजार रुपये की ईनामी अभियुक्ता पूनम चौधरी को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर देहरादून लाई है। पूनम, अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राजेन्द्र नगर स्थित एक भूमि को अपने नाम करवा चुकी थी। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। वही गिरफ्तारी से बचने के लिए पूनम लगातार फरार चल रही थी।