सिमडेगा: रामरेखा धाम को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में सिमडेगा में सनातन समाज का आक्रोश मार्च
रामरेखा धाम को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में सनातन समाज द्वारा मंगलवार को 12:00 सिमडेगा शहर में आक्रोश मार्च निकाला। हजारों की संख्या में महिला पुरुष गांधी मैदान सिमडेगा से पदयात्रा करते हुए आगे बढ़े और समाहरणालय पहुंचे जहां पर प्रशासन ने रोक दिया बाद में प्रतिनिधिमंडल के द्वारा पर्यटन मंत्री एवं उपायुक्त के नाम पर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सोपा।