सूरजगढ़: रसुलपुर बॉर्डर पर ट्रिपर में पिकअप मालवाहक वाहक ने मारी टक्कर,चालक एवं उपचालक हुआ जख्मी
सूरजगढ़ा-मुंगेर NH 80 पर मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के रसुलपुर बॉर्डर पर एक सड़क किनारे खड़ी ट्रिपर के पीछे की भाग में पिकअप मालवाहक ने वाहन ने टक्कर मार दिया. घटना रविवार पूर्वाह्न 3 बजे की बताई गई है. पूर्वाहन 6:30 बजे घटनास्थल पर पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई. हादसे में पिकअप का चालक एवं उपचालक जख्मी हो गया. जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर भेजा गया.