चौरीचौरा: झंगहा में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम बाैठा निवासी हरिओम (40) पुत्र रामनरेश कसौधन को मंगलवार सुबह मृत अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रम्हपुर लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस 9522 सुबह 6:30 बजे मौके पर पहुँची। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।