मुज़फ्फरनगर: विद्युत कर्मियों की लापरवाही से स्कूटी सवार पर गिरा खंबा, हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
नई मंडी थाना क्षेत्र में लिंक रोड पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्युत विभाग की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खंभा बदलने के दौरान अचानक भारी पोल टूटकर स्कूटी सवार सुनील बालियान के ऊपर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की खबर मिलते ही इलाके के लोग गुस्से में सड़क पर उतर आए और सड़क पर शव रख कर हंगामा किया।