कानपुर: अटल घाट के पास बाइक से फिसल कर गिरा था इंजीनियर, इलाज के दौरान मौत
अटल घाट पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ यह इंजीनियर ने रविवार को दम तोड़ दिया बेटे सौरभ की मौत से परिवार में मातम छा गया बेटी की शादी के ठीक 11 दिन पहले एकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम बज गया इंजीनियर 31 जनवरी को गंगा बैराज घूमने गया था जहां बाइक स्लिप होने से गिर गया था रविवार शाम 5:00 बजे शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया