मंझनपुर: इटावा सीओ की सरकारी बोलेरो से टक्कर में घायल भौतर के युवक की प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में कोहराम
सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक को टक्कर मारने वाली बोलेरो इटावा जिले के सीओ यातायात की सरकारी गाड़ी थी, जिसमें स्वयं सीओ और उनके सहयोगी सवार थे। हादसे के बाद घायल को मंझनपुर जिला अस्पताल के बाद प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।