मंझनपुर: कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सीख, एसपी राजेश कुमार ने रिक्रूट आरक्षियों से कौशाम्बी पुलिस लाइन में किया संवाद
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा बुधवार को समय करीब 2 बजे कौशाम्बी पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी ने प्रशिक्षणरत जवानों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं प्रशिक्षण से जुड़े अनुभवों की विस्तार से जानकारी ली।