मंझनपुर: जनसुनवाई में कौशाम्बी पुलिस का जलवा, आईजीआरएस में प्रदेश में टॉप पर पहुंचे तीन थाने, मंझनपुर में एसपी ने किया सम्मानित
कौशाम्बी जनपद की पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता की समस्याओं के समाधान में वह कितनी गंभीर और संवेदनशील है। उत्तर प्रदेश शासन की जनसुनवाई प्रणाली आईजीआरएस के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में थाना सराय अकिल, थाना पिपरी और महिला थाना कौशाम्बी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र दिया है।