सिवनी मालवा: बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने ब्राह्मण समाज की महिलाओं के साथ फाग उत्सव मनाया, होली की शुभकामनाएं दीं
सिवनी मालवा में बुधवार दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आईं। जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने समाज की महिलाओं के साथ गुलाल की होली खेली और एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति और उत्साह के रंगों में सराबोर हो गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि"फाग उत्सव हमारी संस्कृति और