दतिया नगर: निचरौली में ग्रामीण को धमकाने और हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम निचरौली में एक व्यक्ति को ग्रामीणों और एक पैरोल पर आए बदमाश द्वारा खुलेआम धमकी देने और हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पुलिस ने प्रभु दयाल यादव निवासी ग्राम निचरौली की रिपोर्ट पर पंजाब यादव लाल माहते यादव व अन्य पर केस दर्ज किया हैं.