दतिया नगर: सुनारी गांव में खेत जाते समय अज्ञात कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पीएम
सुनारी गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रंजीत कुशवाहा पुत्र पंचम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रंजीत कुशवाहा अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया।