नीमडीह: पुरियारा-सांगिड़ा में अखंड हरिनाम संकीर्तन सह महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नीमडीह प्रखंड के पुरियारा एवं सांगिड़ा गांव में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन सह महायज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो शामिल हुए और भगवान श्रीहरि का स्मरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान लगातार हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय ब