अमृत योजना की लापरवाही पर DM सख्त, 4 JE पर प्रतिकूल प्रविष्टि
मीरजापुर। अमृत योजना के कार्यों से सड़कों की बदहाल स्थिति और जनता को हो रही परेशानी पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की नाराजगी के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर कड़ी कार्रवाई की।
बैठक में कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर चार जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि, एक्सईएन को शो-कॉज नोटिस और एई को चेतावनी दी गई। बैठक में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी और ईओ जी. लाल सहित अमृत योजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
नपाध्यक्ष ने सड़कों की खुदाई के बाद समय से मरम्मत न होने, आवागमन बाधित होने तथा सीवर जाम और जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाया। डीएम ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
#मिर्जापुर #अमृतयोजना #नगरपालिका #श्यामसुंदरकेशरी #DMMirzapur #जनसमस्या #TodayMirzapurNews