दुर्गावती: कर्मनाशा बाजार के पास NH-19 पर एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा बाजार के पास NH-19 पर एक कंटेनर से बुधवार की दोपहर 1:00 बजे दुर्गावती पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वही शराब को लेकर जा रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक विनोद कुमार जोधपुर का निवासी बताया जा रहा है।