बलरामपुर: भगवती गंज में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक हुई, खेल को आगे बढ़ाने पर की गई चर्चा
रविवार 4:00 बजे भगवतीगंज में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा जिले में फुटबॉल के स्तर को आगे बढ़ने पर चर्चा किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखें इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया और जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित तथा सीनियर खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम पर चर्चा हुई।