खुरई: शहरी थाने में जहर खाकर पहुंचा युवक, पत्नी को लेकर ससुराल से भागा था, 3 महीने की बच्ची भी थी साथ
Khurai, Sagar | Dec 8, 2024 रविवार दोपहर लगभग 3बजे शहरी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक जहर खाकर पहुंच,आनन फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी 4माह से मायके में रह रही थी,वहां जाने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। उसे मौका मिला तो 4दिन पहले वह अपनी 3माह की बच्ची को अपने साथ लेकर भाग आया। दोनों पक्ष पहुंचे थे थाने,पुलिस जांच में जुटी