दमोह: राहुल सिंह लोधी दमोह संसदीय क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद पहुंचे बांदकपुर, भगवान जागेश्वर नाथ का किया जलाभिषेक
Damoh, Damoh | Mar 2, 2024 दमोह लोकसभा की टिकट आज भाजपा के द्वारा घोषित कर दी गई है,जिसमें दमोह से पूर्व विधायक तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रहे राहुल सिंह लोधी को दमोह संसदीय क्षेत्र से टिकट मिला है। जिसके बाद में राहुल सिंह लोधी दमोह के बांदकपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन कर उनका जलाभिषेक किया और जीत का आशीर्वाद मांगा।