दमोह: भाजपा ने ग्राम तिंदौनी से की लाभार्थी महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत, पूर्व मंत्री तथा दमोह विधायक जयंत मलैया रहे मौजूद
Damoh, Damoh | Mar 2, 2024 खबर दमोह के ग्राम तिंदौनी से है,जहां पर आज भाजपा के द्वारा लाभार्थी महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा दमोह के विधायक जयंत मलैया शामिल रहे।बता दे कि मामले में जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री तथा दमोह विधायक जयंत मलैया ने बताया कि,आज से भाजपा का संपूर्ण प्रदेश में लाभार्थी महा जनसंपर्क अभियान शुरू होने जा रहा है।