दमोह: विश्व पटल पर राम विषय पर रानी दमयंती संग्रहालय में राम की मूर्ति व चित्रों की प्रदर्शनी कार्यक्रम संपन्न
Damoh, Damoh | Mar 2, 2024 दमोह आज विश्व पटल पर राम नामक विषय पर आधारित मध्य प्रदेश के पर्यटन संस्कृति मंत्रालय द्वारा शहर के रानी दमयंती संग्रहालय में लगाई गई राम की मूर्ति एवं चित्रों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय पहुंचे। जिन्होने संग्रहालय में मौजूद मूर्तियों व चित्रों का अवलोकन किया।