दमोह: गढ़ाकोटा पथरिया मार्ग पर अज्ञात बाइक सावर ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 1, 2024 दमोह गढ़ाकोटा पथरिया मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार के द्वारा दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिए जाने पर घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत आने वाले बोरई निवासी संदीप पिता जीवन भदौरिया उम्र 33 वर्ष गढ़ाकोटा से अपने घर जा रहे थे। और अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।