ब्रह्मपुर: सड़क दुर्घटना में बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले सगे भाइयों की मौत, अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज
बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले दो सगे भाइयों की मंगलवार की सुबह 7 बजे मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के कारनामेपुर थानाक्षेत्र के लालू के डेरा गांव निवासी गणेश पासवान और मुन्ना पासवान पिता बृज बिहारी पासवान के रूप में हुई है।