शाजापुर: शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग करते हुए पचोला के ग्रामीणों ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में की शिकायत
शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग करते हुए पचोला के ग्रामीणों ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में की शिकायत। ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के शासकीय रास्ते पर दबंग लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अवैध कब्ज़ा हटवाए जाने के मांग की।