शाजापुर: शाजापुर में यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया चेकिंग
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाये जाने के संबंध में जारी दिशा –निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे यातायात पुलिस द्वारा शाजापुर शहर में संचालित स्कूली वाहनों के विरुद्ध निरंतर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को यातायात ने चेकिंग अभियान चलाया।