प्रतापगढ़: पूरे सेवकी वार्ड में अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोसायटी आगे आई
कोहंडौर नगर पंचायत कोहंडौर के पूरे सेवकी वार्ड में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोसायटी ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान की। आग की इस घटना में संजय हरिजन, चंदन हरिजन, विपिन हरिजन सहित तीन लोगों का पूरा घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई थी, ज