अनूपपुर: जल दर्पण एप व जल परीक्षण को लेकर ग्राम रोजगार सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण
अनूपपुर। जिले के चारों विकासखंड जैतहरी, अनूपपुर, कोतमा एवं पुष्पराजगढ़ में ग्राम रोजगार सहायकों को जल परीक्षण तथा जल दर्पण एप के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ऑनलाइन मॉनिटरिंग, जलकर वसूली, शिकायत निवारण एवं जल योजनाओं की रियल टाइम निगरानी की जानकारी दी गई। इस दौरान फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का व्यावहारिक प