जीरन: कृषि उपज मंडी जीरन में मंडी के गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद, मौके पर पहुंची जीरन पुलिस
Jiran, Neemuch | Sep 4, 2024 कृषि उपज मंडी जीरन में मंडी कर्मचारी और किसान राजेन्द्र सिंह तोमर के बीच मंगलवार को तीखी बहस हो गई। बहस का कारण मंडी में माल की आवक पूरी होने के बाद मंडी के कर्मचारियों ने गेट लगा दिए जिसको लेकर किसान राजेन्द्र सिंह तोमर ने गेट खोलने की बात कही जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद को देखते ही मौके पर जीरन पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया।