जमुई: जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, डायल 112 पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 11, 2025 जमुई- ख़ैरा मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवकों को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।