पूरनपुर: जेल से लौटे युवक की धमकी से सहमी महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
पूरनपुर,कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर परिवार को धमकाने और अश्लील वीडियो वायरल करने व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि धारा 137(2) व 87 बीएनएसएस 2023 के मामले में जेल से लौटने के बाद कृष्णा राजपूत अपने जीजा शिवा राजपूत व अन्य साथियों के साथ अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली-गलौज कर रहा है।