हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ कांड पर सियासत तेज: आरोपी के राजनीतिक संबंधों पर नेताओं की बयानबाजी
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका की मां, एक भगतीन और भीम राम को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। गिरफ्तार भीम राम को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध में किसी का भी नाम हो, उसे अपराधी ही माना