योगापट्टी प्रखंड से खबर है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज 20जनवरी मंगलवार करीब एक बजे कचरा जलाए जाने से उठे धुएं के गुबार ने मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को भारी परेशानी में डाल दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल में महीने में दो-तीन बार कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है, जिससे घंटों तक पूरा परिसर और आसपास का इलाका धुएं व