चास: मतदाता जागरूकता के तहत श्रम विभाग बोकारो द्वारा कौशल विकास केंद्र में रंगोली बनाकर छात्रों को किया गया जागरूक
Chas, Bokaro | Feb 22, 2024 बोकारो के श्रम विभाग बोकारो द्वारा आज गुरुवार को मतदाता जागरूकता के तहत कौशल विकास केंद्र में रंगोली बना छात्रों को जागरूक किया गया है।बताया जाता है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।