चित्तौड़गढ़: गिलुंड में सरकारी स्कूल के पोषाहार में मिले मरे हुए मेंढक को लेकर संस्था प्रधान को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
जिला मुख्यालय के समीप स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गिलुंड में गत 5 सितंबर को पोषाहार में मरा हुआ मेंढक मिलने के मामले में विभाग की रिपोर्ट में जहां किसी को दोषी नहीं माना गया वही इस घटना की जानकारी सामने आने पर संस्था प्रधान को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है जिसमें उनसे इस बात का जवाब मांगा गया है।