अशोक नगर: अशोकनगर में पानी को लेकर बड़ी तैयारी 2040 की जरूरतों के लिए कलेक्टर साकेत मालवीय उतरे मैदान में
अशोकनगर में भविष्य के जल संकट से निपटने की तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ने शहर के प्रमुख जल स्रोतों का निरीक्षण कर वर्ष 2040 की जरूरतों के अनुसार कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सिंध नदी पर सिलावन बांध, गुना रोड एनीकट और भादोन स्टॉप डैम का निरीक्षण किया।