बिहपुर: झंडापुर में शराब मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
झंडापुर थाना पुलिस ने मद्य निषेध मामले में फरार चल रहे आरोपी व श्रवण लाइन होटल के संचालक श्रवण चौधरी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 24 जनवरी 2026 को एनएच-31 स्थित होटल से 3,249.36 लीटर विदेशी शराब और एक वाहन बरामदगी से जुड़ा है। इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या-17/26 दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।